पहले पति द्वारा महिला की बेरहमी से हत्या 

आदमपुर, 31 मार्च - (रमन दवेसर, हरप्रीत सिंह) -आदमपुर के नज़दीक गांव दोलीके दूहड़े स.सी.सै. स्कूल के नज़दीक पहले पति द्वारा महिला पर दात और चाकू के साथ हमला किया गया, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। उक्त महिला अपने 14 वर्षीय लड़के के साथ उसका रिजल्ट देख कर आ रही थी, कि उस पर पहले पति ने जानलेवा हमला कर दिया। उसे घायल अवस्था में आदमपुर के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।