इराक से 38 भारतीयों के शव लेकर आज लौट सकते हैं वीके सिंह

नई दिल्ली, 2 अप्रैल - इराक के मोसुल में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) द्वारा मारे गए भारतीय नागरिकों के शवों को लेकर विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह आज देर रात तक भारत वापस लौट सकते हैं। वीके सिंह रविवार को इराक के लिए रवाना हुए थे।सिंह ने रवाना होने से पहले कहा कि साल 2014 में मोसुल पर कब्जा करने के बाद 39 भारतीयों की हत्या कर दी गई थी। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण 38 भारतीय नागरिकों के शव भारत लाए जाएंगे।