इराक में मारे गए संदीप कुमार और रूप लाल का किया गया अंतिम संस्कार 

नकोदर, 3 अप्रैल - (दलबीर सिंह संधू) - इराक में मारे गए 39 भारतीयों में संदीप कुमार गांव आलेवाली, रूप लाल बाठ कलां का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उनके पारिवारिक मैंबर, रिश्तेदार, सिविल प्रशासन, पुलिस आधिकारियों की हाज़िरी में बिना खोले बक्सों के अंतिम संस्कार कर दिया गया।