कैलिफोर्निया स्थित यू-ट्यूब के मुख्यालय में गोलीबारी

वॉशिंगटन, 04 अप्रैल - अमेरिका में एक और शूटिंग की वारदात से लोग दहल गए हैं। कैलिफोर्निया स्थित यू-ट्यूब मुख्यालय में एक महिला बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। इसके बाद महिला शूटर ने खुद को भी गोली मार ली। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। घबराए हुए लोगों को सुरक्षाबलों ने तुरंत इमारत से बाहर निकाला। गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरे की स्थिति में सुधार हो रहा है।