रक्षा मंत्री सीतारमण ने की चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात

मॉस्को, 04 अप्रैल - रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेईं फेंगे के साथ मॉस्को में मुलाकात की। दोनों अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा की 7वीं मॉस्को कान्फ़्रेंस में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को आए हुए हैं।