रेलवे मुसाफिरों के लिए बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली/मुंबई, 4 अप्रैल (एजेंसी): लगातार यात्रियों की सुविधाओं पर काम कर रहे रेलवे मंत्रालय की तरफ  से पैसेंजर्स के लिए एक और खुशखबरी है। रेलवे के नए बदलाव का फायदा सीधे तौर पर मुंबई की हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल के बीच यात्रा करने वाले 12 लाख यात्रियों को मिलेगा। अगर आप भी इस रूट पर सफर करते हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। सेंट्रल रेलवे (सीआर) की तरफ से मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाली इस लाइन पर जल्द ही ट्रेन की रफ्तार बढ़ाई जाने वाली है।फिलहाल 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सेंट्रल रेलवे मौजूदा 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को बढ़ाकर 105 किमी प्रति घंटा तक करने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे की डिवीज़नल रेलवे मैनेजर एसके जैन ने बताया कि हम इसके लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। लोकल ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से यात्रियों के आने-जाने का समय बचेगा। मौजूदा समय में स्थिति सामान्य रहने पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से पनवेल पहुंचने के लिए करीब डेढ़ घंटा लगता है।