‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अशोक पुरी

अब तक पांच हज़ार स्टेज नाटकों, अनगिनत दस्तावेज़ी फिल्मों, टैली, लघु वीडियो और दस पंजाबी फिल्मों के बाद पॉलीवुड दिग्गज अशोक पुरी को अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अहम भूमिका निभाने का सुनहरी अवसर मिला है। अभी ही पॉलीवुड के शोमैन राजन बत्तरा की ‘इश्क न होवे रब्बा’ में मुख्य किरदार निभा कर चर्चा में चल रहे अशोक पुरी ने परिणीति चोपड़ा के साथ एक गीत में विशेष रूप से काम किया है। परी और अुर्जन कपूर के साथ बिताए पल बॉलीवुड के लिए नए मौके प्रदान करने के लिए अशोक पुरी के अनुसार अहम होंगे। बात ‘इश्क न होवे रब्बा’ की और इसकी रिलीज़ के उपरांत पॉलीवुड के पास सरदार सोही, शिवेन्द्र माहल, बीनू ढिल्लों, बी.एन. शर्मा की श्रेणी का एक और कलाकार अशोकपुरी हो जाएगा।