पंजाब कांग्रेसी सांसदों द्वारा प्रदर्शन 

नई दिल्ली, 6 अप्रैल - पंजाब के कांग्रेसी सांसदों की तरफ से पार्लियामेंट में किसान कर्ज़ छूट की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। सांसदों के हाथों में किसान कर्ज़ छूट सम्बन्धित पोस्टर भी पकड़े हुए थे। इन सांसदों में रवनीत सिंह बिट्टू, गुरजीत सिंह औजला, सुनील जाखड़ और संतोख सिंह चौधरी उपस्थित थे।