अमेरिका ने पुतिन के करीबियों पर लगाए प्रतिबंध 

वॉशिंगटन/मॉस्को 7 अप्रैल -अमेरिका ने रूस के सात प्रभावशाली व्यापारियों और रईसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये प्रतिबंध रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दामाद के अलावा 12 कंपनियों, 17 वरिष्ठ रूसी अधिकारियों और हथियारों का निर्यात करने वाली एक सरकारी कंपनी पर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि पूर्व जासूस सरगई स्क्रिपल को जहर देने के मामले से रूस और पश्चिमी देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है।