आज कर्नाटक दौरे पर रहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  

बंगलुरू, 08 अप्रैल - कर्नाटक चुनाव की रेस में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं द्वारा ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं की जा रही हैं। इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव प्रचार अभियान 'जन आशीर्वाद यात्रा' के 5 चरण पूरे कर चुके हैं। जिसके बाद आज वो फिर एक बार कर्नाटक में हैं। मठों और दरगाहों के दौरों के बाद सफाई कर्मचारियों और कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद राहुल गांधी दोपहर 12.30 बजे महिलाओं के साथ बातचीत करेंगे। जिसके बाद शाम 5 बजे कृष्णा विहार पैलेस मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।