भाजपा की तरफ से कांग्रेस के खिलाफ धरना शुरू

अमृतसर, 12 अप्रैल - (हरमिन्दर सिंह) - विपक्ष और कांग्रेस पार्टी के सांसदों की तरफ से लोकसभा की कार्यवाही न चलने देने के विरोध में आज अमृतसर में धरना दिया गया। यह धरना शाम 5 बजे तक चलेगा। धरने में केंद्रीय गृह राज्य और शहरी मामलों के बारे मंत्री स. हरदीप सिंह पुरी, राज्य सभा मैंबर और पंजाब भाजपा प्रधान श्वेत मलिक समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और वर्करों ने शमूलियत की।