कैंडल मार्च के दौरान भड़कीं प्रियंका गांधी 

नई दिल्ली, 13 अप्रैल - देश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार देर रात इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने इस मार्च में हिस्सा लिया। इस मार्च में राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी हिस्सा लिया, हालांकि मार्च के दौरान हो रही धक्का मुक्की से प्रियंका गांधी वाड्रा काफी गुस्से में दिखीं। उन्होंने ऐसा करने वालों से कहा कि आप सभी को पता है कि हम यहां क्यों आए हैं, आप अगर यहां सिर्फ लोगों को धक्का देने आए हैं तो बेहतर है कि आप घर चले जाएं।