राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 : न्यूटन को मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड

मुंबई, 13 अप्रैल - 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। शेखर कपूर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार घोषित करने वाले पैनल के चेयरमैन हैं। उन्होंने ज्यूरी के बाकी मेंबर्स की मौजूदगी ने पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार न्यूटन और बाहुबली- द कन्क्लूजन का डंका बजा है। राजकुमार की फिल्म न्यूटन को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए बाहुबली- द कन्क्लूजन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।