राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

मुंबई, 13 अप्रैल - 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म पुरस्कार कमेटी के चैयरमैन शेखर कपूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इन पुरस्कारों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।