परमीश वर्मा पर अज्ञात व्यक्तियों ने चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती 

लुधियाना, 14 अप्रैल - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - पंजाब के प्रसिद्ध मॉडल और सिंगर परमीश वर्मा पर अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से गोली चलाई गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती  करवाया गया हैं। रिपोर्टों के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं। यह घटना बीती रात मोहाली में घटित हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।