कॉमनवेल्थ गेम्स : 66 पदकों के साथ भारत को मिला तीसरा स्थान

गोल्ड कोस्ट, 15 अप्रैल - ऑस्ट्रेलिया में 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी दिन भारत ने 66 पदकों के साथ अपने शानदार अभियान का समापन किया। यह कुल मिलाकर भारत का खेलों के इतिहास में तीसरा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। भारत ने साल 2014 में ग्लास्गो के 64 पदकों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया, लेकिन इसके साथ भारतीयों को थोड़ा यह मलाल जरूर होगा कि वे मैनचेस्टर (साल 2002, 69 पदक) से कुछ ही पीछे रह गए। वहीं पदकों की अंक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा है।