राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल विजेता तेजस्वी सावंत पहुंची पुणे

मुंबई, 15 अप्रैल - राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की तरफ से 50 मीटर राइफल में गोल्ड मेडल जीतने वाली तेजस्वी सावंत आज गोल्ड कोस्ट से पुणे पहुंची। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर तेजस्वी के परिजनों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उसका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।