वसीम रिजवी की हत्या की साजिश करने वाला चौथा आरोपी गिरफ्तार 

लखनऊ, 15 अप्रैल - उत्तर प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख वसीम रिजवी की हत्या की साजिश करने वाले चौथे आरोपी को आज दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले वसीम रिजवी को मारने की साजिश करने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग के तीन गुर्गों को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किये गये दाऊद के इन तीनों आरोपियों के नाम, आरिफ ,अबरार और सलीम हैं।