राष्ट्रमंडल खेल : भारत ने पूरे किए 500 पदक

जालन्धर, 15 अप्रैल : गोल्ड कोस्ट आस्ट्रेलिया में 4 से 15 अप्रैल तक करवाई गई  21वीं राष्ट्रीयमंडल खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा और भारतीय खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण, 20 रजत एवं 20 कांस्य पदक सहित कुल 66 पदक जीत कर पदकों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में 500 पदक भी पूरे कर लिए। आस्ट्रेलिया ने 80 स्वर्ण, 59 रजत, 59 कांस्य और कुल 198 पदक जीत कर पहला और इंग्लैंड ने 45 स्वर्ण, 45 रजत, 46 कांस्य व कुल 136 पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया।