देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं : केजरीवाल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (वार्ता) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर आवाज़ उठा रहे लोगों का समर्थन करते हुए कहा है कि वह भी देश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले तंत्र  की वकालत करते हैं। केजीवाल ने ट््वीट किया है, ‘मुख्यमंत्री होने के नाते मैं दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। भारतीय होने के नाते मैं देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले तंत्र की मांग के समर्थन में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का मैं स्वागत करता हूं। जम्मू-कश्मीर के  कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव के दुष्कर्म मामलों के बाद देश भर में इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों में रोष है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।