टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन 

बेंगलुरु, 16 अप्रैल - कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफ़ी रोष पाया जा रहा है। इसके चलते आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेंगलुरु  में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया।