सादुल में ‘बदलाव रैली’ कर प्रदेश में बदलाव लाने का आगाज़

अबोहर/सादुल शहर, 16 अप्रैल (सुखजिन्द्र सिंह ढिल्लों): यूथ कांग्रेस ने राजस्थान में विधान सभा चुनावाें का बिगल वजा दिया है। विधान सभा क्षेत्र सादुल शहर (मटीली) में यूथ कांग्रेस के महा सचिव अमन सिद्ध की अगवाई में हुई बदलाव रैली ने प्रदेश में बदलाव लेकर आना शुरू कर दिया है। इस बदलाव रैली में मुख्य रूप से पहुंचे आल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वडिंग ने भाजपा की प्रदेश और केन्द्र सरकार पर तीखे शब्दों में हमले किए। सम्बोधन करते हुए उन्होंनें कहा कि भाजपा की 4 वर्ष 4 महीने की रानी की अगवाई वाली सरकार ने राजस्थान का कोई सुधार नहीं किया है। कांग्रेस सरकार ने यहां किसानों को बोनस दिए, फसलों के अच्छे भाव दिए थे। जो सुविधाएं दी थी वह कांग्रेस ने दी लेकिन इन्होंनें राजस्थान में कुछ नहीं किया। उन्हाेंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने अब बदलाव लेकर आने का मन बना लिया है। कांगे्रस की सरकार नवम्बर में बन जायेगी। उन्हाेंने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधान मंत्री ने हमेशा लालीपाप दिए हैं। प्रधान मंत्री के महिलाओं की सुरक्षा के दायवे खोखले हैं। केन्द्र सरकार लड़कियों के बलात्कारियों के लिए मौत की सजा का कानून बनाए।
उन्होंने कहा कि सिखों को मान सम्मान हमेशा कांग्रेस ने दिया है। प्रधान मंत्री, राष्टपति, ग्रह मंत्री सहित उच्च पदों पर सिखों को मान सम्मान देकर कांग्रेस ने हमेशा सिर ऊपर किया है। भाजपा ने सिखों सहित कम संख्या को तो निशाने पर रखा हुआ है। उन्हाेंने लोगों को अमन सिद्धू को हिमायत देने और कांग्रेस का साथ देने की अपील की है और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद राजस्थान फिर ख्ुशहाल होगा। इस अवसर पर राजा वडिंग का स्वागत किया गया। इस बदलाव रैली में संतवीर सिंह सहित राजस्थान के वक्ताओं ने किसानों की समस्याएं सहित अन्य मामले भी रखे। पानी का मुद्दा भी उठाया गया। पंजाब के विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने अकाली भाजपाईयाें पर हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस का और हमारे वीर अमन सिद्ध का साथ देना। अगर पार्टी ने टिकट दी तो अमन सिद्ध को जीताकर विधान सभा लेकर जायेंगे। इस अवसर पर रैली के कर्ताधर्ता अमन सिद्ध ने राजा वडिंग सहित सब का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सादुल शहर क्षेत्र के लोगाें की सेवा करने आए हैं और करते रहेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं  राष्ट्रीय प्रधान को बताई और क्षेत्र की आवाज दिल्ली तक लेकर जाने की अपील की। अमन सिंधू ने कहा कि रैली की एकत्रिता ने उसको जो प्यार दिया है वह कभी भी यह कर्ज नहीं उतार सकता। 
इस दौरान लोगों के हजारों की एकत्रिता का पंजाबी लोक गायक गुरदास मान और ख्याली राम कामेडियन ने मनोरंजन किया। गुरदास मान ने अच्छी पेशकारी पेश की। रैली दौरान नौजवानों में भारी उत्साह देखने को मिला और गर्मी में लोग बैठकर वक्ताआें को सुनते रहे।  इस अवसर पर जसवंत सिंह पूर्व प्रधान, रमनीक सिंह सरपंच झगतानीया, सुखपाल सिंह मान सरपंच बुधरावाली, जगवीर सिंह न्यौल, रूप सिंह पतली,  नवदीप सिंह धालीवाल, कमला बिश्नोई महिला नेता सहित बड़ी संख्या में नेता और वर्कर मौजूद थे।