हरियाणा में इनैलो और बसपा मिलकर लड़ेंगी चुनाव 

चंडीगढ़, 18 अप्रैल - (राम सिंह बराड़) - हरियाणा में इनैलो और बसपा आने वाली लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिल कर लड़ेंगी। यह ऐलान विपक्ष के नेता अभय चौटाला और बसपा इंचार्ज डॉक्टर मेघराज और बसपा प्रधान प्रकाश भारती ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ़्रेंस के दौरान किया।