संजय-माधुरी की सुपरहिट जोड़ी फिर मचायेगी धूम

मुंबई 18 अप्रैल (वार्ता): बॉलीवुड के माचो मैन संजय दत्त और धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आयेगी। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।  चर्चा हो रही थी कि इस फिल्म का नाम‘शिद्दत’है। हाल ही में करण जौहर ने  ट््वीट करते हुए कहा था कि इस फिल्म का नाम‘शिद्दत’नहीं है। फिल्म में आलिया और वरुण के साथ माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में दिखेंगी। भट्ट ने भी अपने ट््विटर हैंडल पर इस फिल्म के पहले पोस्टर को रिलीज कर दिया है। इस फिल्म का नाम‘कलंक’है और फिल्म में आलिया, वरुण और माधुरी के अलावा संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी अहम भूमिका में हैं।  फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे। इससे पहले अभिषेक, आलिया और अर्जुन कपूर की फिल्म‘2 स्टेट््स’का निर्देशन भी कर चुके हैं। करण जौहर और उनके पिता यश जौहर ने इस फिल्म को बनाने का फैसला 15 साल पहले लिया था और अब 15 साल बाद आखिरकार इस फिल्म पर काम शुरू हो गया है।  इस फिल्म को अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।