लाखों की कोकीन, हैरोइन व ड्रग्स मनी सहित दो नाइज़ीरियन गिरफ्तार

एस. ए. एस. नगर, 19 अप्रैल (जसबीर सिंह जस्सी) : स्पैशन टासक फोर्स द्वारा मोहाली में गुप्त सूचना के आधार पर सैक्टर-80 से दो नाइजीरियनों जिनमें एक महिला भी शामिल है, को 50 ग्राम कोकीन, 50 ग्राम हैरोइन व 40 हज़ार रुपए ड्रग्स मनी समेत गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त नाइजीरियनों की पहचान जूडो जसटिन व महिला राईटा दोनों निवासी नाइजीरिया हाल निवासी फेज़-10 मोहाली के रूप में हुई है। उक्त नाइजीरियनों को मोहाली की अदालत में पेश किया गया, अदालत ने दोनों नाइजीरियनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसटीएफ अधिकारियों अनुसार पकड़ी गई कोकीन की कीमत 10 लाख रुपए के करीब है, महिंगा होने के कारण इस नशे को अमीर लोग ही खरीदते हैं। एआईजी हरप्रीत सिंह व एसपी रजिंद्र सिंह सोहल की अगुवाई वाली एसटीएफ टीम के आदेशों पर एएसआई अवतार सिंह पुलिस पार्टी समेत फेज़-4 में मौजूद थे। इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि दो नाइजीरियन नशे की बड़ी खेप लेकर सैक्टर-80 से गुजर रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सैक्टर-80 नज़दीक नाकाबंदी दौरान दोनों नाइजीरियनों को 50 ग्राम कोकीन, 50 ग्राम हैरोइन व 40 हज़ार ड्रग्स मनी समेत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी समय नाइजीरियन राईटा के पास डेढ वर्ष का उसका लड़का भी साथ था, जबकि पुलिस राईटा के पति की तालाश कर रही है। एसटीएफ को पूछताछ दौरान पता चला कि दोनों नाइजीरियन दिल्ली से उक्त नशे की खेप लाकर मोहाली में अपने पक्के ग्राहकों को बेचते थे, जिनमें ज्यादातर कालेजों में पढ़ने वाले छात्र है। उक्त दोनों मुलज़िमों के पास पासपोर्ट, वीजा आदि भी नहीं था। पुलिस ने दोनों नाइजीरियनों विरुद्ध एनपीएस एक्ट से अतिरिक्त 14 फारनर एक्ट 1946 अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।