सेल्फी की दीवानी राशि बावा

लोकप्रिय टी.वी. सीरियल ‘जीजा जी छत पर हैं’ आजकल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसी सीरियल की प्रसिद्ध कलाकार सुनीता को भी लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। जोकि इलायची (हिना नवाब) की सहेली है। सुनीता यानि राशि बावा अपनी रियल लाइफ में भी काफी चुलबुली है जैसी वह शो में है। हमेशा सेल्फियों की दीवानी सुनीता का शो में डॉयलॉग ‘इलू सैल्फी’ भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह राशि का पहला शो है। राशि मुम्बई की रहने वाली हैं। हमेशा कुछ न कुछ नया करने में लगी रहती हैं। हंसमुख और मज़ाकिया स्वभाव की हैं। शाहरुख खान राशि के पसंदीदा अभिनेता हैं। शो की कहानी दिल्ली के चांदनी चौक पर आधारित है। इस धारावाहिक में हमेशा कुछ न कुछ नया घटनाक्रम होता रहता है। राशि का कहना है कि यह मेरा पसंदीदा शो है।