यशवंत सिन्हा ने किया भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान

नई दिल्ली, 21 अप्रैल - पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब लोकशाही को बचाने के लिए आंदोलन करूंगा और कोई पद नही लेंगे। उन्होंने यह ऐलान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ पटना के एसकेएम मेमोरियल हॉल में आयोजित राष्ट्रमंच कार्यक्रम के दौरान किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे शत्रुघ्न सिन्हा अलावा अन्य दलों के नेता भी पहुंचे हैं।