कैप्टन अमरिंदर की टीम में नौ नए मंत्री शामिल, दो को किया प्रोन्नत
चंडीगढ़ 21 अप्रैल - मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में नौ नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया। दो राज्यमंत्रियों को प्रमोशन देते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सभी 11 मंत्रियों को राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी मंत्रियों ने पंजाबी में शपथ ग्रहण की। सभी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
राज्यपाल ने शनिवार शाम राजभवन में आयोजित समारोह में नौ नए मंत्रियों को पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाई। दो राज्यमंत्रियों रजिया सुल्तान आैर अरुणा चौधरी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। समारोह में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राज्य के सभी मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता माैजूद थे।