साऊथ एशियन जूडो चैम्पियनशिप नेपाल में शुरू

जालन्धर, 21 अप्रैल (जतिन्द्र साबी): साऊथ एशियन जूडो चैम्पियनशिप आर्मी स्पोर्ट्स सैंटर ललितपुर (नेपाल) में शुरू हुई, वह यह 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसके बीच मेज़बान नेपाल के अतिरिक्त भूटान, बंगलादेश, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका की टीमें भाग ले रही हैं। इस चैम्पियनशिप का उद्घाटन जूडो यूनियन ऑफ एशिया के महासचिव मुकेश कुमार ने किया। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय जूडो टीम के मैनेजर अमरजीत शास्त्री ने बताया कि भारतीय जूडो टीम में अब तक 4 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक जीते हैं। 48 किलो भार वर्ग ने भारत की सुशीला देवी लिकबमब ने पाकिस्तान की जूडो का असंग हमीरा को हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 52 किलो भार वर्ग में भारत की कल्पना देवी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी मरियम को हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। 57 किलो भार वर्ग में भारत की अनीता चानू ने नेपाली खिलाड़ी को हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 63 किलो भार वर्ग में मणिपुरी खिलाड़ी सुनी वाला देवी ने नेपाली खिलाड़ी खत्री पपू लुपू को हरा कर स्वर्ण पदक जीता। लड़कों के 90 किलो भार वर्ग में भारत के जोबनदीप सिंह ने 100 किलो भार वर्ग में उदयबीर सिंह ने कांस्य का पदक हासिल किया। विजयी खिलाड़ियों को भारतीय जूडो फैडरेशन के प्रधान सांसद प्रताप सिंह बाजवा व पंजाब जूडो एसोसिएशन के महासचिव देव सिंह धालीवाल ने बधाई दी है।