दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान नबी ताजिमा का निधन

टोक्यो, 22 अप्रैल - दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान नबी ताजिमा का निधन हो गया है। नबी ताजिमा ने 117 साल की उम्र में जापान के किकई शहर में दम तोड़ दिया। बता दें कि नबी ताजिमा की शनिवार रात 8 बजे मौत हो गई। वह जनवरी से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जाता है कि ताजिमा के करीब 160 महान वंशज थे।