12वीं के नतीजों में श्री मुक्तसर साहिब ज़िला रहा प्रथम 

एसएएस नगर, 23 अप्रैल - (ललिता जामवाल) - पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से 12वीं श्रेणी के घोषित किये गए नतीजों में श्री मुक्तसर साहिब ज़िला पहले नंबर पर रहा है। ज़िले के 79.64% छात्र पास हुए हैं। अगर बात करें दोआबे के 4 जिलों की तो जालंधर 73.64% से पूरे पंजाब में 7वें होशियारपुर 71.21% से 10वें, कपूरथला 70.33% से 12वें और शहीद भगत सिंह नगर 69.47% से 14वें स्थान पर रहा है।