जज बनना चाहती हूं : पुष्विंदर

लुधियाना, 23 अप्रैल (सुधीर अग्निहोत्री): पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं (खेल) के परिणाम में दूसरा स्थान हासिल करने वाली बी.सी.एम. सी.सै. स्कूल फोकल प्वाईंट लुधियाना की पुष्विंदर कौर ने कहा कि उसका सपना जज बनने का है। श्री सुखजिंदर सिंह (टैंट हाऊस) तथा श्रीमति सपना (ग्रहणी) की होनहार स्पुत्री पुष्विंदर ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों (साफ्टबाल) में राज्य स्तर पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उसने बताया कि अब वह ग्रेजूएशन करने के पश्चात सिविल सर्विस की परीक्षा में सफल होने का पूरा प्रयास करेगी। इससे पूर्व दसवीं कक्षा में भी पुष्विंदर ने शत-प्रतिशत अंकों सहित पहला स्थान हासिल किया था। उसने बताया कि सैल्फ स्टडी के साथ-साथ उसका विशेष ध्यान यही होता था कि स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उसको घर आकर पुन: एक बार जरूर दोहराती थी जिस कारण उसे वह प्रश्न अच्छी तरह याद हो जाते थे। उसने यह भी बताया कि वह एक समय सारणी व नियम तहत पढ़ाई करती थी। शिक्षा व खेलों के साथ-साथ गीत-संगीत सुनना उसे अत्यंत प्रिय है।