भाजपा शासन के दौरान कर्नाटक में 5 साल में 3 मुख्‍यमंत्री रहे - एचडी देवगौड़ा  

नई दिल्ली, 24 अप्रैल - कर्नाटक विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में कर्नाटक बदहाल था। उन्होंने 5 साल में तीन मुख्यमंत्री बदले और राज्य के विकास में उनका सिर्फ यही योगदान है। देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस के 5 वर्ष के कार्यकाल में भले ही एक मुख्यमंत्री रहा हो, लेकिन देखिये कि लोकायुक्त, पब्लिक सर्विस कमीशन या कॉरपोरेशन के मुद्दों पर क्या हुआ है।