63वीं नैशनल स्कूल खेलें हाकी अंडर-19 वर्ष : पंजाब की लड़कियों ने जम्मू कश्मीर को 13-0 के साथ हराया


जालन्धर, 24 अप्रैल (जतिन्द्र साबी) : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जालन्धर में करवाई जा रही 63वीं नैशनल स्कूल खेलें हाकी अंडर 19 वर्ष लड़के व लड़कियों के करवाए जा रहे खेल मुकाबलों के दूसरे दिन खेले गए लीग मैचों में मेजबान पंजाब ने लड़कियों के वर्ग में जम्मू कश्मीर पर 13-0 के साथ शानदार जीत दर्ज की व लड़के वर्ग में से पंजाब ने चंडीगढ़ को 3-0 के साथ हरा कर अगले चरण में स्थान पक्का किया।
खेल परिणामों की जानकारी देते हुए स्टेट स्पोर्ट्स आग्रेनाईजर रुपिन्द्र सिंह रवि ने बताया कि आज खेले गए लड़के वर्ग में हिमाचल प्रदेश ने मध्य प्रदेश पर 2-1 के साथ हराया। पांडेचरी ने के.वी.एस. को 3-2 के साथ हराया। हरियाणा ने एन.वी.एस. पर 11-0 के साथ शानदार जीत दर्ज की। दिल्ली ने कर्नाटका पर 4-0 के साथ जीत दर्ज की। विद्या भारतीय ने जम्मू कश्मीर पर 4-2 के साथ जीत दर्ज की। तेलंगाना ने छत्तीसगढ़ पर 5-0 के साथ जीत दर्ज की। यू.पी. ने एन.वी.एस. पर 4-0 के साथ, यू.पी. ने केरला पर 5-0 के साथ जीत दर्ज करके अगले चरण में प्रवेश किया। लड़कियों के वर्ग में झारखण्ड ने चंडीगढ़ को 2-0 के साथ, उड़ीसा ने छत्तीसगढ़ को 9-0 के साथ, उत्तराखण्ड ने डी.ए.वी. 6-0 के साथ, हिमाचल प्रदेश ने पांडेचरी को 8-0 के साथ, यू.पी. ने तेलंगाना को 11-0 के साथ, केरला ने सी.बी.एस.ई. को 6-3 के साथ, उत्तराखण्ड ने आई.पी.एस.ई. को 3-2 के साथ, हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर जसपाल सिंह, ज़िला शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह, ज़िला शिक्षा अधिकारी जालन्धर रामपाल सिंह, हरिन्द्रपाल सिंह, गुरप्रीत कौर, अनिल अवस्थी, रेखा महाजन (सभी डिप्टी डी.ई.ओ.) ज़िला साईंस सुपरवाईज़र बलजिन्द्र सिंह, स्टेट अवार्डी प्रिंसीपल हरमेश लाल घेड़ा, प्रिंसीपल भुपिन्द्र सिंह मंड, प्रिंसीपल तजिन्द्र सिंह, हरबिन्द्र पाल ए.ई.ओ. व अन्य उपस्थित थे।