टीवी पर फिर काम करेंगी माधुरी

मुंबई, 25 अप्रैल (वार्ता): बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर टीवी पर काम करने जा रही हैैं। माधुरी  कुछ समय से वो टीवी शोज़ से दूर थीं। माधुरी अब जज बनकर वापसी कर रही हैं। टीवी पर एक नया डांस शो ‘डांस दीवाने’ शुरू होने जा रहा है। इस शो में माधुरी जज की भूमिका में होंगी। यह शो आम लोगों के लिए होगा, जिसमें अलग अलग उम्र के लोग अपने डांस का हुनर दिखाएंगे। कंटेस्टेंट को 13, 35 और उससे ऊपर की उम्र की कैटेगरी में बांटा जाएगा। हर उम्र के सेक्शन से तीन-तीन बेस्ट कंटेस्टेंट फाइनल में जगह बनायेंगे।   शो के पहले एपिसोड में माधुरी दीक्षित भी परफार्म करेंगी और इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। देशभर में इस शो के लिए तीन मई से ऑडिशन शुरू होंगे और माधुरी कंटेस्टेंट का चयन करेंगी। जून से शुरू होने वाले इस डांस शो में माधुरी के अलावा एक नामी फिल्म डायरेक्टर और एक कोरियोग्राफर भी होगा।