प्रवासी मज़दूरों के कमरे में फटा गैस सिलेंडर, 24 घायल, 4 की हालत गंभीर 

लुधियाना, 26 अप्रैल - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - थाना फोकल प्वाइंट के अधीन आते इलाके ग्यासपुरा में आज प्रातःकाल एक प्रवासी मज़दूरों के क्वार्टरों में स्थित अशोक कुमार के कमरे में गैस सिलेंडर फटने के कारण 24 व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना आज प्रातःकाल 6:30 बजे घटित हुई। वहीं सूचना मिलते ही एडीसीपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।