गिरिश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल - कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गिरीश चोडणकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह शांताराम नाईक का स्थान लेंगे। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने चोडणकर को तत्काल प्रभाव से गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया।