कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से मनोरथ पत्र जारी

बेंगलुरु, 27 अप्रैल - कर्नाटक विधानसभा मतदान के मद्देनज़र आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मैंगलोर में पार्टी मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बंद कमरे में तैयार किया गया मनोरथ पत्र नहीं है, बल्कि यह कर्नाटक की जनता के सलाह मशवरे से तैयार किया गया है।