मंदिर परिसर में पादरियों से गाली-गलौज और मारपीट की 

कन्याकुमारी, 28 अप्रैल - तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित मुथारमन मंदिर परिसर में दो  ईसाई पादरियों के साथ कुछ उपद्रवी तत्वों ने मारपीट की है। जिसके बाद उपद्रवी तत्वों ने पादरियों के चेहरों पर भस्म और कुमकुम भी पोत दिया। कुमकुम लगाने के ठीक बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। वीडियो में उपद्रवियों द्वारा पादरियों के साथ गाली-गलौज करने की घटना भी कैद हुई है। ईसाई पादरियों द्वारा इलाके में पैम्फलेट बांटे जाने को लेकर उपद्रवी उनके साथ गाली गलौज करते हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 22 अप्रैल की है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में बीते कुछ समय से हिंदूवादी संगठनों के लोगों द्वारा ईसाई पादरियों के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं।