कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जन आक्रोश रैली को करेंगे संबोधित  

नई दिल्ली, 29 अप्रैल - राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' हो रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए पूरे देश से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूदा सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे। इस दौरान राहुल गांधी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद दिल्ली में राहुल की यह पहली रैली होगी।