रसोई की छोटी-छोटी उपयोगी बातें

रसोई में कार्य करते समय अक्सर महिलाओं के सामने यह परेशानी जाती है कि वे किस प्रकार अपने कार्य को आसानी से व सफाई के साथ पूरा कर सकें। अगर वे इन कुछ बातों का ध्यान रखें तो अवश्य ही अपने कार्य को सरलता से कर सकती हैं। 
अब अगर आप पनीर बनाना चाहती हैं तो उबलते दूध में नींबू का रस डाल दें। दूध फट जायेगा। किसी पतले साफ कपड़े में फटा हुआ दूध डालकर लटका दें। जब पानी निकलना बंद हो जाये तब उसे नीचे उतार कर किसी भारी बर्तन से दबा दें। पनीर तैयार हो जायेगा। पनीर के पानी का प्रयोग आंटा गूंथने के लिए करें। इससे सारे पौष्टिक तत्व आपके भोजन में ही बने रहेंगे।
—मूंगफली का छिलका आसानी से नहीं निकलता। इसके लिए मूंगफली को कड़ाही में डालकर गर्म कर लें। फिर नीचे उतारकर हाथ से रगड़ दें। छिलका आसानी से उतरेगा।
—उबलते समय अंडे के टूटने का डर रहता है। नमक के पानी में अंडे उबालें। वे टूटेंगे नहीं।
—तेल में तली चीज पीली न दिखाई दे और झाग न बने। उसके लिए तेल गर्म करते समय नमक डाल दें। तेल का पीला रंग भी गायब हो जायेगा और झाग भी नहीं बनेगा।
—तवे पर डोसा चिपके नहीं, इसके लिए गर्म तवे पर प्याज घिसे। डोसा तवे पर नहीं चिपकेगा।
—अगर टमाटर का छिलका उतारना हो तो उसे कांटे से पकड़ कर आग पर रखें। छिलका आसानी से उतरेगा।
-भुने बैंगन का छिलका आसानी से नहीं उतरता। उसके लिए भुने बैंगन को तुरन्त ढक कर रख दें। छिलका आसानी 
से उतरेगा।

—नीलम गुप्ता