कुछ इस अंदाज में किया विराट ने अनुष्का को जन्मदिन विश

मुंबई, 01 मई - भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद आज अपना पहला जन्मदिन मना रही है। अनुष्का शर्मा आज 30 साल की हो गई है। भारत के महान क्रिकेटरों में शामिल विराट ने अपनी पत्नी को विशेष अंदाज में जन्मदिन विश किया है।  विराट कोहली ने ट्वीटर पर बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का को जन्मदिन विश करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थ-डे माई लव... मैं जानता हू कि आप सबसे सकारात्मक और ईमानदार व्यक्ति हो... लव यू...।