अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला

अमृतसर, 2 मई - (रेशम सिंह) - अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में 100 करोड़ रुपए से अधिक घोटाला सामने आया है। इसका खुलासा पत्रकार वार्ता के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री  नवजोत सिंह सिद्धू ने किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नगर निगम में भी बड़े स्तर पर घुटाले के संकेत मिले हैं, जिसका कोई रिकार्ड सामने नहीं आया है और इसके लिए वह ज़रूरी दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं।