चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक को पड़ा दिल का दौरा, मौत

बेंगलुरु, 4 मई - कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। जयनगर में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक और उम्मीदवार विजय कुमार को जबरदस्त दिल का दौरा पड़ने के कारण उनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आज प्रातःकाल निधन हो गया। विजय कुमार (59) दो बार जयनगर से भाजपा के विधायक चुने गए थे। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 12 मई से विधानसभा चुनाव होने जा रहें हैं।