देश आज महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है - मोदी

नई दिल्ली, 04 मई - कर्नाटक में चुनाव प्रचार काफी जोरो-शोरों से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने कहा कहा कि देश आज महिला के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि हमारी कैबिनेट में भी महिलाओं को प्रमुख विभाग दिए गए हैं। पीएम ने कहा कि ये चुनाव सीट या विधानसभा जीतने का नहीं है, बल्कि बूथ जीतने का है। केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिलाओं को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता इसी का प्रचार कर्नाटक में कर सकती हैं।