उपराष्ट्रपति पहले विदेशी दौरे के लिए हुए रवाना

नई दिल्ली, 05 मई - उपराष्ट्रपति एम. वैंकया नायडू ग्वाटेमाला, पेरू और पनामा के दौरे पर रवाना हो गए है। एक सप्ताह तक चलने वाला यह दौरा लेटिन अमेरिकी देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के संदर्भ में हो रहा है। उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद वैंकया नायडू का यह पहला विदेशी दौरा है।