पुतिन का विरोध करने पर 1000 से अधिक लोग हिरासत में 

मॉस्को, 06 मई - रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने पर देशभर से 1000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। ओवीडी इंफो ह्यूमन राइट मॉनिटर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गए विपक्षी दल के नेता एलेक्सी नावाल्नी ने लोगों को पुतिन का विरोध करने के लिये सडकों पर उतरने की मांग की है।