बिहार में लड़की को खंभे से बांधकर पीटा, चार गिरफ्तार

पटना, 06 मई - बिहार में चंपारण जिले के बगहा में एक लड़की को खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया। बगहा के एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि लड़की को पंचायत के तुगलकी फरमान के बाद पीटा गया था।