पंजाब हॉकी टीम बनी जूनियर चैम्पियन

जालन्धर, 6 मई (साबी) : पंजाब जूनियर हॉकी टीम ने चार साल के बाद जूनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली और महासचिव विधायक परगट सिंह ने बताया कि भोपाल में हॉकी इंडिया द्वारा करवाई गई आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में हरियाणा को 4-3 से हराया। पंजाब के गुरु साहिबजीत सिंह ने तीन गोल कर फाइनल में हैट्रिक बनाने का खिताब हासिल किया, जबकि एक गोल कारजविन्द्र सिंह ने किया। इसके पहले वर्ष 2012, 2013 और 2014 में पंजाब जूनियर चैम्पियन बन चुका है। जबकि वर्ष 2015 में पंजाब को रजत पदक, 2011 और 2017 में कांस्य पदक हासिल किया था। टीम के सदस्य और कोचिंग स्टाफ हॉकी मैच जीतने पर बधाई दी गई।