राजौरी में भू-स्खलन के कारण ज़िंदा दफ़न हुई लड़की

जम्मू, 8 मई - जम्मू-कश्मीर के राजौरी ज़िले में बीते दिन पड़ी बारिश के बाद भू-स्खलन की घटना में एक लड़की ज़िंदा दफ़न हो गई। बताया जा रहा है कि नोरीन बेगम नामक उक्त लड़की सोमवार को पहाड़ी इलाके में काम कर रही थी। इस दौरान भू-स्खलन के कारण वह ज़िंदा दफ़न हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने लड़की के शव को वारिसों के हवाले कर दिया है।